देव उठनी एकादशी के साथ मंगलवार को शहर में शादियों की धूम शुरू हो गई है। शादी समारोह के चलते शहर में दिनभर वीआईपी लोगों का मूवमेंट रहा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजली बिरला के विवाह समारोह में शिरकत करने के लिए मंगलवार को कई मंत्री और नेता कोटा पहुंचे। बूंदी रोड स्थित जीएमए टाउनशिप में समारोह हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर कार्यवाहक व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैय्याजी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष के शक्ति नगर आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
उद्योग मंत्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी, पूर्व विधायक अशोक लाहौटी ने नवदम्पती को आशीर्वाद दिया। हाड़ौती के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समारोह शिरकत की।