लाइफस्टाइल

Period Pain: पीरियड्स के दर्द से छुटकारा चाहिए? ये हर्बल चाय दें सकती हैं तुरंत राहत


Nisha Bharti

11 February 2025

Period Pain: पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हर्बल चाय एक बेहतरीन तरीका हो सकती है। ये चाय शरीर को आराम देने के साथ दर्द को भी कम करती हैं। आइए जानते हैं इन 5 हर्बल चाय के बारे में जिसका सेवन कर आप दर्द से राहत पा सकती हैं।

दालचीनी चाय: दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह चाय पीने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और पीरियड्स के दर्द में राहत मिल सकती है।

सौंफ की चाय: सौंफ की चाय में मांसपेशियों को आराम देने वाले गुण होते हैं। यह पेट की ऐंठन को कम करती है और पीरियड्स के दौरान दर्द को भी घटा सकती है।

अदरक चाय: अदरक चाय पीने से शरीर की सूजन कम होती है और पेट की ऐंठन में राहत मिलती है। अदरक में दर्द कम करने के गुण होते हैं, जो पीरियड्स के दर्द को भी कम कर सकते हैं।

पुदीना चाय: पुदीना चाय भी पीरियड्स के दर्द में राहत देने में मदद करती है। यह पेट के दर्द और गैस से छुटकारा दिलाने में असरदार हो सकते है।

हल्दी चाय: हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो सूजन और दर्द को कम करता है। हल्दी चाय पीने से शरीर को अंदर से आराम मिलता है और दर्द में राहत मिलती है।