लाइफस्टाइल

Baby Girl Name 2025: नए साल में होने वाली बच्चियों के रखे ट्रेंडी नाम और जानिए अनोखे अर्थ


MEGHA ROY

28 November 2024

आर्या (Aarya): इस नाम को देवी दुर्गा के नाम से जोड़ा जाता है, जो शुद्धता, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह बुराइयों पर जीत का प्रतीक मानी जाती है।

ज़िया (Ziya): यह सुनहरा नाम है, जो रोशनी, चमक और जीवन को दर्शाता है। यह जीवन में एक नया उजाला लाता है, जो सत्य की खोज और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ा हुआ है और रोशनी और खुशी फैलाता है।

वेद (Veda): इस नाम का मतलब ज्ञान, वृद्धि और पवित्रता का प्रतीक है, जो ज्ञान और बुद्धि से एक सुनहरे भविष्य का निर्माण करता है।

सान्वि (Saanvi): इसका मतलब देवी लक्ष्मी के नाम से जुड़ा हुआ है, जो धन, समृद्धि और ज्ञान की देवी मानी जाती है। यह एक लोकप्रिय नाम है, जो शांति, सुख और स्मृति का प्रतीक भी है।

ईरा (Ira): इसका अर्थ पृथ्वी, देवी सरस्वती से जुड़ा हुआ है, जो ज्ञान, संगति और कला की देवी मानी जाती है। यह नाम रखना आपके बच्चे के लिए शुभ हो सकता है, क्योंकि यह नाम बुद्धिमता, रचनात्मकता और सौंदर्य से जुड़ा हुआ है।

नायरा (Nyra): इसका अर्थ सुंदरता और उजाला है। यह नाम आंतरिक सुंदरता और ग्रेस से चमकता है। यह एक मॉडर्न और बेहद यूनिक नाम है, जो उज्जवल भविष्य और आकर्षण को दर्शाता है।

काइरा (Kaira): शांत, आदित्य और उज्जवल का प्रतीक है। यह नाम शांति फैलाने वाला और दुनिया को एक अच्छा स्थान बनाने वाले लोग होते हैं। यह नाम की लड़की के लिए बेहद शानदार चॉइस हो सकता है।