लाइफस्टाइल

Bad Body Odor: पसीने की बदबू को बढ़ाते हैं ये खाद्य पदार्थ, जानें क्या हैं वो चीजें


MEGHA ROY

29 March 2025

पसीने के साथ शरीर से बदबू आना एक सामान्य समस्या है, लेकिन यह समस्या कभी-कभी आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकती है।

रोजाना नहाने और साफ कपड़े पहनने के बावजूद, कई लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण है पसीना, धूल, मिट्टी और धूप हो सकता है।

इसके अलावा, कुछ खाद्य पदार्थ भी शरीर में दुर्गंध को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में, जिनका सेवन शरीर में बदबू का कारण बन सकता है।

ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें अधिक फैट होती है, शरीर में अधिक पसीना उत्पन्न करते हैं, जिससे बदबू होती है।

शराब पीने के बाद भी दुर्गंध का कारण बन सकती है, क्योंकि शरीर उसे पसीने और सांस के माध्यम से बाहर निकालता है, जिससे बदबू बढ़ती है।

ज्यादा दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन भी शरीर की दुर्गंध को बढ़ा सकता है, खासकर यदि आपका शरीर इन्हें पूरी तरह से पचा नहीं पाता।

जो लोग मसालेदार खाना खाते हैं, उनके शरीर से दुर्गंध आ सकती है, क्योंकि यह पसीने के जरिए शरीर में निकलते हैं।

लहसुन और प्याज में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर से बदबू निकालने का कारण बन सकते हैं।

 मांसाहारी भोजन, खासकर रेड मीट, शरीर में अधिक पसीना उत्पन्न कर सकता है और उसकी बदबू को बढ़ा सकता है।

उपाय: अगर इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो लहसुन, प्याज, मसालेदार भोजन, शराब, तला-भुना और फैटी फूड्स का सेवन कम करें और अधिक पानी पिएं।