बसंत पंचमी का त्योहार आते ही हर तरफ पीले और हल्के रंगों की बहार दिखने लगती है। अगर आप भी इस मौके पर ट्रेडिशनल लुक अपनाने की सोच रहे हैं तो बॉलीवुड के इन स्टार्स से इंस्पिरेशन ले सकते है।
शाहिद कपूर: शाहिद मॉडर्न कुर्ता डिजाइन्स के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर एसिमेट्रिकल कुर्ता या लॉन्ग जैकेट के साथ अपने लुक को एक्सपेरिमेंटल बनाते रहते हैं। बसंत पंचमी के दिन आप इस तरह के कुता को पहन सकते हैं।
वरुण धवन: वरुण धवन का कुर्ता लुक हमेशा यंग और एनर्जेटिक लगता है। सरस्वती पूजा के दिन परफेक्ट लुक के लिए आप वरुण के इस कुर्ता लुक को वेयर सकते हैं।
विक्की कौशल: विक्की का ट्रेडिशनल स्टाइल क्लासी और मिनिमलिस्टिक होता है। अगर आपको सोबर लुक चाहिए तो उनके प्लेन कुर्ते और न्यूट्रल कलर पैलेट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
रणवीर सिंह: अगर आप कुछ हटकर ट्राय करना चाहते हैं तो रणवीर सिंह की तरह ब्राइट कलर और हेवी एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते पहन सकते हैं। उनका ये स्टाइल आपको पूजा के दिन सबसे अलग और कूल लुक देगा।
सैफ अली खान: सैफ का कुर्ता लुक हमेशा रॉयल टच लिए होता है। येलो बंदगला कुर्ता के साथ उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक आपको ग्रेसफुल बना सकता है।