करी पत्तों में मौजूद प्रोटीन और बीटा-कैरोटीन बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन और अन्य विटामिन स्कैल्प को पोषण देता है जिससे बालों का ग्रोथ होता है और बालों को टूटने से भी बचता है।
करी पत्ते को उत्कृष्ट हाइड्रेटर और मॉइस्चराइजर माना जाता है। आपके बालों के लिए एक नेचुरल कंडीशनर के जैसा काम करता हैं। करी की पत्तियों में प्राकृतिक तेल होते हैं जो आपके बालों के क्यूटिकल्स का लेयर करते है जिससे बालों में गया हुआ पोषण सेफ रहता है। यह फ्रिज को रोकता है और आपके बालों को सुगम और चमकदार बनाता है।
करी पत्तों में मौजूद पोषक तत्व जड़ों से आपके बालों को मजबूत बनाने के लिए काम करते हैं। इससे आपके बाल मजबूत होते हैं और टूटने या नुकसान को कम देता है।
अगर आपके बाल रूखे - सूखे हैं और फ्रिज़ी और स्प्लिट-एंड्स हैं, तो करी पत्तों का उपयोग सुच में आपके बालों के लिए मददगार साबित होगा ।इसमें मौजूद पोषक तत्व बाल के जड़ों तक जाके पोषण और मॉइस्चराइज करते हैं।
बालों के लिए सबसे बड़े फायदों में से एक यह करी पत्ता, यह वास्तव में आपके बालों को एक चमक देता है। अमीनो एसिड से भरपूर यह पत्ते बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे बाल नरम और चमकदार होते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।