लाइफस्टाइल

Oil For Joint Pain: जोड़ों का दर्द हो जाएगा छूमंतर, नानी-दादी के बताएं इस तेल से करें मसाज


Nisha Bharti

2 February 2025

Oil For Joint Pain: आज-कल गलत लाइफस्टाइल या मौसम में बदलाव के कारण जोड़ों का दर्द अक्सर कम उम्र से बढ़ती जा रही है। जिसके लिए नानी-दादी के घरेलू नुस्खे आज भी कारगर होते हैं। आइए जानते हैं इस घरेलू तेल के बारे में…

सरसों तेल: जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कलियां डालकर गर्म कर लें और इस तेल से मालिश करें। यह तेल सूजन और दर्द से आपको आराम दिला सकता हैं।

अजवाइन का तेल: इस दर्द से आराम पाने के लिए आप अजवाइन के बीजों को सरसों के तेल में पकाकर लगा लें। इससे सूजन और दर्द में राहत मिलती है। यह नेचुरल तरीके से जोड़ों को मजबूत बनाता है।

नीलगिरी का तेल: नीलगिरी के तेल में ठंडक देने वाले तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करके जोड़ों की अकड़न दूर करते हैं। इसे आप हल्के हाथों से दर्द वाले जगह मालिश कर लें, क्युकि इस तेल की ठंडी तासीर आराम देती है।

तिल के तेल: तिल का तेल कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसे आप हल्का गर्म कर ले और फिर दर्द वाले जगह पर मसाज करें। इससे आपको दर्द में राहत मिल सकता हैं।

हल्दी और नारियल तेल: हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इस तेल को बनाने के लिए आप नारियल तेल में हल्दी मिलाकर हल्का गर्म कर लें और दर्द वाली जगह पर लगा लें।