लाइफस्टाइल

Exercises For Belly Fat: खाना खाने से पहले कर लें ये 5 एक्सरसाइज, बेली फैट हो जायेगा छूमंतर


Nisha Bharti

19 January 2025

Exercises For Belly Fat: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की प्रायोरिटी बन गया है। अगर आप बेली फैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सिर्फ सही खाना ही नहीं, बल्कि सही समय पर वर्कआउट करना भी बेहद जरूरी है।

खाने से पहले की गई एक्सरसाइज आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। इन 5 आसान एक्सरसाइज को कर आप अपने फिटनेस गोल्स को जल्दी हासिल कर सकते हैं।

ब्रिस्क वॉक: खाने से 10-15 मिनट पहले हल्की तेज चाल में वॉक करें। यह बेहद आसान और असरदार वर्कआउट है। यह शरीर को एक्टिव करता है और डाइजेशन सुधारने में मदद करता हैं।

बर्पीज: यह हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती हैं। जो जल्दी कैलोरी बर्न करती है। इस वर्कआउट को आप खाने से पहले 10-12 बर्पीज कर अपने बेली फैट को गायब कर सकती हैं।

क्रंचेस: क्रंचेस एक्सरसाइज पेट की मांसपेशियों को टोन करने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। आप इसे 2-3 सेट में 15-20 बार कर सकते हैं।

हाई नीज: पेट और जांघों की चर्बी को कम करने में हाई नीज एक्सरसाइज मदद करता है। इस एक्सरसाइज में घुटनों को ऊपर उठाकर दौड़ने की तरह मूव करना होता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और बेली फैट घटाने में मदद करता है।

प्लैंक: यह एक्सरसाइज कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने के साथ-साथ पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है। इसे करने के लिए आप अपनी कोहनियों और पैरों पर शरीर का वजन उठाएं और शरीर को सीधा और स्थिर रखें। इसे 20-30 सेकंड से शुरू करें और आराम से बढ़ाएं।