लाइफस्टाइल

दही में इन 5 चीजों को मिलाकर खाने से सेहत को मिल सकते हैं गजब फायदे | Eating mixed curd benefits


MEGHA ROY

17 February 2025

दही खाने से पाचन सही रहता है और शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और स्किन को भी ग्लो देता है।

अदरक और दही: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। दही में मिलाकर खाने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और यह वजन घटाने में भी मददगार हो सकता है।

पपीता और दही: दही में पपीता मिलाकर खाने से पेट साफ रहता है और हाजमा ठीक रहता है। पपीता में पपैन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर करता है।

 हल्दी और दही: दही में मिलाकर इसे खाने से यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है और रोग प्रतिकारक क्षमता को बढ़ाता है, क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

काला नमक और दही: दही के साथ इसका सेवन पेट को ठंडक और आराम पहुंचाता है। क्योंकि काला नमक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

 शहद और दही: यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और स्किन के लिए भी अच्छा है। साथ ही शहद और दही का संयोजन आपके पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है।