लाइफस्टाइल

ये मुगल रानी थी जिन्होंने भारतीय कला को समृद्ध किया | First Fashion Designer


MEGHA ROY

27 February 2025

मुगलों ने भारत में 350 साल से अधिक समय तक शासन किया।

इस दौरान पूरे भारत में सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव देखने को मिले।

मुगल सम्राटों के शासन ने जहां भारत को एक दिशा दी, वहीं मुगल बेगमों के रहन-सहन ने समाज में कई बदलाव लाए।

मुगल रानियों का पहनावा, गहने और अन्य वस्तुएं भारतीय संस्कृति और लोक रिवाजों में कई नई चीजें जोड़ी।

मुगल रानी नूरजहां को भारतीय इतिहास की सबसे ताकतवर और महत्वपूर्ण महिला के रूप में जाना जाता है। बताया जाता है उनका दरबार में सीधा प्रभाव था।

नूरजहां को भारत की पहली फैशन डिजाइनर भी माना जाता है। वह ईरान की मूल निवासी थीं और भारत में कई नई चीजें लेकर आईं।

उन्होंने चुड़ीदार पजामा के साथ घेरदार कुर्तियां और नेट के दुपट्टे फैशन में लाए, जो आज भी लोकप्रिय हैं। इन सभी फैशन ट्रेंड्स का श्रेय नूरजहां को जाता है।

इसके अलावा, नूरजहां को गहनों का विशेष शौक था और उन्होंने फूलों के गहने और महंगे पत्थरों से बने गहनों का चलन भी शुरू किया।