लाइफस्टाइल

Summer Drink: गर्मी की धूप से राहत पाएं, घर पर बनाएं ये 6 स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर समर ड्रिंक


MEGHA ROY

9 March 2025

गर्मियों में इतनी गर्मी होती है कि कुछ खाने का मन ही नहीं करता। इसलिए लोग समर ड्रिंक पीते हैं, जिससे वे पूरे दिन तरोताजा रहते हैं।

गर्मियों में ठंडक का अहसास पाने के लिए यहां कुछ समर ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है।

ठंडी शिकंजी: गर्मियों में राहत पाने के लिए ठंडी शिकंजी पीना फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखता है। नींबू, पानी और चीनी से बनी यह शिकंजी मन को सुकून देती है।

खीरे का शरबत: खीरे का ताजगी से भरपूर शरबत गरमी में शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और गर्मी में ठंडक का अहसास दिलाता है।

ठंडी छाछ: दही से बनी ठंडी छाछ काफी स्वादिष्ट होती है। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा पिए जाने वाले ड्रिंक्स में से एक है। यह पेट को ठंडा और स्फूर्तिदायक रखता है।

पन्ना: कच्चे आम से तैयार आम पन्ना स्वाद में मीठा और खट्टा होता है। यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है और ताजगी का अहसास दिलाता है।

मिंट-मसाला पानी: ताजे पुदीने से बना मसालेदार मिंट पानी गर्मी में थकावट को दूर करता है और तरोताजा रखने में मदद करता है।

जलजीरा: जीरा, मिंट और मसाले का स्वाद दिल को ठंडक देता है। यह बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है, और गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।