लाइफस्टाइल

Grapes Test Tips: अंगूर खट्टे ना निकल जाएं, इसलिए मीठे अंगूर को ऐसे पहचान कर खरीदें


MEGHA ROY

30 January 2025

अंगूर की पहचान उनके रंग और प्रकार से होती है, जैसे लाल अंगूर लाल होते हैं और हरे अंगूर हल्के हरे या पीले रंग के होते हैं। अच्छे अंगूर का रंग गहरा और चमकदार होता है।

अंगूर को चख कर देखना भी एक अच्छा तरीका है। यदि वह मीठा और ताजे लगे, तो समझिए कि वे अच्छे हैं।

अंगूर की ऊपरी परत चिकनी और चमकदार होनी चाहिए। अगर अंगूर का आकार समान हो, तो वह ताजे होते हैं।

अंगूर के दाने आसानी से उखड़ने वाले होने चाहिए। अगर दाने चिपके हुए हैं या सख्त हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि अंगूर ज्यादा समय से रखे गए हैं।

ताजे अंगूर का हल्का मीठा और ताजगी से भरा गंध होना चाहिए।

अंगूर की सफाई: अंगूर को जल्दी पकने और ग्रोथ के लिए कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, इसलिए सफाई जरूरी है।

सफाई करने के लिए एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कप सिरका डालकर मिक्स करें। फिर 10 मिनट के लिए अंगूर को उसमें डालकर छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें।