ब्रेड पर मक्खन लगाकर खाना बड़ों से लेकर बच्चों को बेहद पसंद होते है, लेकिन इससे वजन बढ़ने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।
एवोकाडो स्प्रेड: एवोकाडो हेल्दी फैट्स और फाइबर का बेहतरीन मिश्रण है। इससे आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।
ग्रीक योगर्ट: यह प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसे ब्रेड पर लगाने से डाइजेशन बेहतर होता है।
हुमस: सुबह के नाश्ते में चने से बना हुमस मक्खन की जगह खा सकते हैं। यह फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।
ऑलिव ऑयल और हर्ब्स: ब्रेड पर ऑलिव ऑयल लगाकर उसमें तुलसी, ऑरेगानो के फ्लेक्स मिलाकर खा सकते है।
पीनट बटर: मक्खन खाने की जगह आप पीनट बटर का इस्तेमाल कर सकते है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और एनर्जी देता है।