Herbal Brain Tonic : हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई में सबसे आगे रहे, लेकिन कभी-कभी बच्चों को फोकस करने में मुश्किल होती है। पढ़ाई पर ध्यान न देने से उन्हें याद करने में दिक्कत होती है, जिससे उनका मन उचट जाता है।
आइए जानते हैं, कुछ प्रमुख हर्ब्स के बारे में जिससे आपका बच्चा सेहतमंद और पढ़ने में तेज हो सकता है।
तुलसी : तुलसी को बच्चों की डाइट में शामिल करना बहुत लाभकारी हो सकता है। यह mental stress को कम करने के साथ-साथ बच्चों को फोकस करने में भी मदद करती है। तुलसी के एडाप्टोजेनिक गुण बच्चों को शांत और एकाग्र रखने में मदद करते हैं। आप इसे स्मूदी या गर्म दूध में मिलाकर दे सकते हैं।
रोजमेरी : रोजमेरी का इस्तेमाल बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए बेहतर होता है। कुछ शोध बताते हैं कि रोजमेरी की खुशबू से फोकस बढ़ते हैं और mental stress भी कम होती है। आप रोजमेरी की चाय बनाकर बच्चों को दे सकते हैं या उनके स्टडी रूम में रोजमेरी के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
पुदीना : पुदीना बच्चों में अलर्टनेस और ध्यान बढ़ाने में मदद करता है।आप इसे कमरे में पुदीने के तेल से डिफ्यूजर में डाल सकते है या फिर पढ़ाई से पहले पुदीने की चाय भी बनाकर दे सकती हैं। इससे उनकी ऊर्जा बढ़ती है और एकाग्रता में सुधार होता है।
सौंफ : सौंफ का सेवन न केवल पाचन के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह दिमाग को शांत करके एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करता है। सौंफ को बच्चों की डाइट में चाय के रूप में शामिल किया जा सकता है या फिर खाने में मिलाकर भी दे सकती हैं। यह बच्चों को मेंटल स्ट्रेस और ध्यान बढ़ाने में मदद करता है।