अवॉयडिंग प्रॉब्लम्स: कम IQ वाले लोग मुश्किल समस्याओं का हल ढूंढ़ने में कई समस्याएं महसूस करते हैं। वे मुश्किलों से बचना चाहते हैं और अपने कॉन्फर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं, साथ ही निर्णय लेने में अधिक समय लेते हैं।
सीखने में धीमापन: ऐसे लोग नई चीजों को सीखने के लिए कम इच्छुक होते हैं और नई चीजें सीखने में अधिक समय लगता है। बार-बार अभ्यास के बावजूद वे अक्सर वही गलतियाँ करते हैं।
सामाजिक संकेतों को न समझ पाना: ऐसे लोग दूसरों की भावनाओं, इशारों और व्यवहार को ठीक से समझने या प्रतिक्रिया देने में असमर्थ हो सकते हैं।
भूलने की समस्या: कम IQ वाले व्यक्तियों में यह देखा गया है कि उन्हें चीजों को याद रखने और नई जानकारी को ग्रहण करने में दिक्कत होती है।
टाइम मैनेजमेंट: कम IQ वाले लोग अक्सर टाइम मैनेजमेंट में कमजोर होते हैं, क्योंकि वे कार्यों की प्राथमिकता तय करने और समय का सही उपयोग करने में कठिनाई महसूस करते हैं। इससे उनकी उत्पादकता और कार्यक्षमता पर असर पड़ता है।
दूसरों से इन्फ्लूंस होना: ऐसे लोग अक्सर दूसरों के विचारों और दबाव में जल्दी आ जाते हैं और स्वतंत्र रूप से सोचने में कठिनाई महसूस करते हैं।
परिस्थितियों के प्रति अडॉप्ट करने में कठिनाई: नए वातावरण, स्थितियों, या चुनौतियों के अनुसार खुद को ढालने में इन्हें मुश्किल होती है।