लाइफस्टाइल

Republic Day के दिन अपने ऑफिस और कॉलेज में बनाएं ये खूबसूरत थीम डिजाइन रंगोली


Nisha Bharti

25 January 2025

राष्ट्रध्वज और तिरंगा: आप राष्ट्रध्वज और तिरंगा थीम पर भी खूबसूरत डिजाइनों की रंगोली ट्राई कर सकते हैं।

स्वतंत्रता सेनानी: अगर आप अपने ऑफिस और कॉलेज में रंगोली डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो आप महात्मा गांधी, भगत सिंह या सुभाष चंद्र बोस के चित्र के साथ रंगोली बना सकती हैं।

भारत माता की फोटो: भारत माता की तस्वीर के साथ तिरंगा रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

तिरंगा रंगोली: तिरंगे के तीन रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) को सुंदर रूप में सजा सकते हैं और बीच में अशोक चक्र जोड़ सकते हैं।

गांधीजी के चश्मे: आप गांधीजी के चश्मे के थीम का भी सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

अशोक चक्र: आप अगर कुछ यूनिक थीम पर रंगोली बनाना चाहते हैं तो अशोक चक्र का डिटेल्ड और सुंदर डिजाइन बना सकते हैं।