गर्मी के मौसम में बाजार में कई तरह के फल आते हैं, जो न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं।
गर्मियों में खरबूज खूब मिलते हैं जो तेज धूप, लू और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
लेकिन मार्केट में मिलने वाले खरबूज कुछ मीठे होते हैं और कुछ नहीं, ऐसे में कुछ आसान टिप्स बताए गए हैं जिनके मदद से आपको मीठा खरबूजा चुनने में मदद मिलेगी।
"थम्प" टेस्ट: खरबूजे को हल्के से दबाकर एक थम्प की आवाज सुनने की कोशिश करें। यदि आवाज गहरी और गूंजती है, तो खरबूजा पका हुआ और मीठा होगा।
रंग देखें: खरबूजा का छिलका सुनहरे रंग का होना चाहिए। इसका मतलब है कि यह पूरी तरह से पका हुआ है। ज्यादा हरे रंग और चिकना होने पर वह फीका हो सकता है।
गंध पर ध्यान दें: यदि खरबूजे से हल्की मीठी खुशबू आ रही है, तो यह मीठा और पका हुआ है। अगर गंध नहीं आ रही, तो यह कच्चा हो सकता है।
वजन और आकार: पके हुए खरबूजे का वजन उसके आकार के हिसाब से भारी महसूस होना चाहिए। वरना हल्का महसूस होने वाला खरबूजा आमतौर पर कच्चा होता है।
फायदे: खरबूजा पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
फायदे: खरबूजा विटामिन C का अच्छा स्रोत है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और स्किन के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
फायदे: खरबूजे में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।