भारतीय पर्यटक ट्रैवल डेस्टिनेशन के लिए यूरेशियाई देश अजरबैजान में भी घूमने जा रहे हैं। यह भारतीयों के बीच ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय हो रहा है।
अजरबैजान कास्पियन सागर और काकेशस खूबसूरत पहाड़ों से घिरा हुआ है, साथ ही हरे-भरे जंगल, नदी और झील इसे मोहक बनाते हैं। यहां की कुदरती सुंदरता भारतीयों को आकर्षित कर रही है। यह भारतीय पर्यटकों के लिए एक फेवरेट डेस्टिनेशन बन चुका है।
इस देश की पॉपुलेशन मात्र 1.1 करोड़ है और इसकी राजधानी बाकू है।
अजरबैजान भारतीय पर्यटकों के लिए बजट-फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। यहां का वीजा प्रोसेस आसान और सस्ता है।
इस देश में आपको बहुत सस्ते में शानदार होटल मिल जाएंगे। लगभग 1500 से 2000 रुपये तक में अच्छे होटल मिल सकते हैं।
अजरबैजान की खूबसूरती के साथ-साथ यहां की नाइटलाइफ का लुत्फ उठाना सभी भारतीयों को बेहद पसंद है। रात का दृश्य बेहद आकर्षक होता है।