लाइफस्टाइल

Perfume effect on skin: शरीर के इन हिस्सों पर भूलकर भी न छिड़के परफ्यूम


MEGHA ROY

22 January 2025

परफ्यूम का इस्तेमाल लोग इम्प्रेशन बनाने के लिए करते हैं।

परफ्यूम कई तरह के प्रकार होते हैं, जिनकी सुगंध मन को मोह लेती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि परफ्यूम शरीर के किन हिस्सों में नहीं लगाना चाहिए?

परफ्यूम में विभिन्न रासायनिक तत्व होते हैं, जो अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किए जाएं, तो त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा चेहरे की त्वचा होती है, और परफ्यूम में मौजूद रासायनिक तत्व त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आँखों में जलन और त्वचा पर सूजन भी पैदा कर सकता है।

परफ्यूम को अंडरआर्म्स पर भूलकर भी नहीं छिड़कना चाहिए, इससे स्किन इंफेक्शन हो सकता है और अंडरआर्म्स का रंग डार्क भी हो सकता है।

कानों के पास की त्वचा भी संवेदनशील होती है। यहाँ पर परफ्यूम छिड़कने से जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है।

हाथों की त्वचा को लगातार परफ्यूम से संपर्क में लाने से यह सूख सकती है और किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।

नाभि या पेट की त्वचा पर परफ्यूम लगाने से त्वचा में जलन हो सकती है, क्योंकि यहां की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।