14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन को प्यार के त्योहार के रूप में मनाया जाता हैं। आमतौर पर वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल एक दूसरे को तोहफे देते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि इसके लिए महंगे गिफ्ट ही दिए जाएं। अगर आप कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो खास भी हो और बजट में भी फिट हो, तो इन शानदार आइडियाज को फॉलो कर सकते हैं।
हैंडमेड कार्ड: वैलेंटाइन डे के दिन हैंडमेड कार्ड से खास कुछ नहीं हो सकता हैं। अगर आप अपने हाथों से कोई गिफ्ट बनाते हैं, तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। यह बजट और दिल छू लेने वाला तोहफा आपकी गर्लफ्रेंड को जरूर पसंद आयेगा।
ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स: किसी खास मौके पर लड़कियों को उसके पसंद की चीजें मिल जाएं इससे खुशी की बात उसके लिए क्या हो सकती है। आप उनकी पसंद के ब्यूटी या स्किन केयर प्रोडक्ट्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो हर महिला को पसंद आता है।
DIY ग्रीटिंग्स: इस वेलेंटाइन डे अपने क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करें और एक DIY ग्रीटिंग कार्ड बनाएं। इसमें आप अपनी फीलिंग्स, कुछ खूबसूरत फोटो से इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं।
पर्सनलाइज्ड कुशन: पर्सनलाइज्ड गिफ्ट हमेशा खास होते हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ खास देने का सोच रहे हैं, तो प्यारी तस्वीर के साथ एक क्यूट कुशन बनवा सकते हैं। इस गिफ्ट से आपके प्यार की अच्छी शुरुआत हो सकती हैं।
फूल या बुके: वैलेंटाइन डे के दिन गिफ्ट्स और फूल हर लड़की की पहली पसंद होती हैं। इस खास मौके पर आप अपने मासूका को एक गुलाब या बुके दे सकते हैं।