बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर Saif Ali Khan न केवल पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी हीरो हैं। हाल ही में अपने बच्चे तैमूर को बचाते हुए उन्होंने खुद को जख्मी कर लिया। आइए जानते हैं, उनकी फिटनेस और एनर्जी का राज।
वर्कआउट का सीक्रेट: Saif Ali Khan फिट रहने के लिए वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, योग और किकबॉक्सिंग जैसे वर्कआउट करते हैं। ये उनकी मसल्स को टोन करने के साथ-साथ उन्हें एक्टिव भी रखते हैं।
ब्रेकफास्ट: हाल के एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि वो अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करते हैं। जिसमें अंडे और टोस्ट शामिल होते हैं।
लंच: सैफ अली खान को घर का बना खाना बेहद पसंद है। वो दोपहर में गाजर, मटर और भिंडी जैसे पौष्टिक खाना खाते हैं।
रोजाना वॉक: सैफ का मानना है कि रोजाना वॉक करना पूरे शरीर के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। वह इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं।
डाइट टिप्स: जब वजन कम करना होता है तो सैफ शुगर और कार्ब्स से पूरी तरह परहेज करते हैं।