लाइफस्टाइल

मकर संक्रांति के लिए सेलेक्ट करें पतंगों वाली रंगोली | 5 Best Makar Sankranti Rangoli designs 2025


MEGHA ROY

7 January 2025

मकर संक्रांति का महत्व:मकर संक्रांति का यह पर्व जनवरी के महीने में मनाया जाता है, जिसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है। यहां रंगोली के कुछ बेहतरीन डिजाइन्स दिए गए हैं, जो इस फेस्टिवल को और शानदार बना देंगे।

तिल के लड्डू की रंगोली:मकर संक्रांति सिर्फ पतंग उड़ाने का त्योहार नहीं है, बल्कि खाने का भी पर्व है। इसलिए आप तिल के लड्डू का डिजाइन बनाकर इसे खास बना सकते हैं।

पतंग उड़ाते की रंगोली:इस डिज़ाइन में पतंग उड़ाते हुए लोगों की तस्वीर की रंगोली बना सकते हैं। यह डिजाइन त्योहार की खुशी और ऊर्जा को दर्शाता है।

विभिन्न मिठाइयों की रंगोली:मकर संक्रांति खाने और पतंग उड़ाने का समय होता है। आप पतंगों के साथ मिठाइयों की रंगोली बनाकर इस त्योहार की विशिष्टता को दर्शा सकते हैं।

मांझा और पतंग की रंगोली:अगर आप कुछ अनोखा डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो पतंग और मांझे का डिजाइन बनाएं। यह मकर संक्रांति की खासियत को दर्शाता है।

रंग-बिरंगी पतंगों की रंगोली:इस मकर संक्रांति पर्व में आप अलग-अलग तरह की पतंगों की रंगोली बना सकते हैं, जो हर किसी का ध्यान खींचेगी। इसमें चमकीले रंगों का भी इस्तेमाल करें, जिससे रंगोली की शोभा और बढ़ जाए।