बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज, यानी 03 मार्च को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं।
अपनी पर्सनालिटी और एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाली श्रद्धा असल जिंदगी में काफी फूडी हैं ।
श्रद्धा कपूर अपनी विभिन्न प्रकार की डिशेज के प्रति प्यार के लिए जानी जाती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर इसके बारे में पोस्ट करती हैं।
आइए जानते हैं श्रद्धा के पसंदीदा देसी डिशेज, जो उनके दिल के करीब हैं।
जलेबी: श्रद्धा कपूर के पसंदीदा स्वीट्स में से एक है, जिसे वह राबड़ी के साथ पसंद से खाती हैं।
वड़ा पाव - यह उनका पसंदीदा स्ट्रीट फूड है।
काली दाल - श्रद्धा कपूर को यह डिश बहुत पसंद है। यह एक पंजाबी डिश है जो बहुत मलाईदार और स्वादिष्ट होती है।
पनीर मखनी - यह बहुत ही लोकप्रिय पंजाबी डिश है, जो श्रद्धा कपूर को बेहद पसंद है, और यह उनके डिनर में एक खास स्थान रखता है।
आलू पराठे - आलू पराठा एक क्लासिक भारतीय डिश है। यह श्रद्धा कपूर का पसंदीदा नाश्ता है।
पनीर टिक्का - श्रद्धा को भारतीय स्नैक्स में पनीर टिक्का बहुत पसंद है।