लाइफस्टाइल

Skin whitening Tips: हफ्तेभर में निखर सकता है चेहरा 2X, बस आटे में मिला के लगाएं ये 4 चीजें


MEGHA ROY

19 January 2025

चावल का आटा और गेहूं: अगर आपकी त्वचा पर एक्ने और पिंपल्स हैं, तो चावल के आटे और गेहूं के आटे को मिलाकर लगाने से समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

हफ्ते में दो बार इसका उपयोग करने से आपकी त्वचा टाइट रहेगी और पिंपल्स और एक्ने की समस्या भी कम होगी।

आटा और नीम पेस्ट फेस पैक: अगर आप भी अपनी त्वचा पर प्राकृतिक निखार चाहते हैं, तो हफ्ते में दो बार गेहूं के आटे में नीम को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर लगाने से समस्या का हल हो सकता है।

यह डेड स्किन को हटाएगा, साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे को भी कम कर सकता है।

ग्लिसरीन, गुलाब जल और आटा: चेहरे की त्वचा को निखारने के लिए यह फेस पैक असरदार हो सकता है।

इसका रोजाना इस्तेमाल करने से चेहरे की टैनिंग की समस्या कम होगी और आपकी त्वचा खिला-खिला और फ्रेश रहेगी।

बेसन गेहूं पैक: अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो यह फेस पैक आपके लिए असरदार हो सकता है। इसे रोजाना अपने चेहरे पर स्क्रब की तरह उपयोग करने से त्वचा खिला-खिला हो सकती है।

यह फेस पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाता है और साथ ही त्वचा को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।