Back Pain: अगर आपको कमर दर्द की समस्या है तो हर एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद नहीं होती। कुछ एक्सरसाइज दर्द को कम करने के बजाय और बढ़ा सकती हैं।
आइए जानते हैं इन 4 एक्सरसाइज के बारे में जिन्हें करने से बचना चाहिए।
हाई जंप: अगर आपकी कमर में पहले से दर्द है तो हाई जंप्स करने से झटके लग सकते हैं, जिससे दर्द ज्यादा हो सकता है।
रोमन चेयर: इस एक्सरसाइज में कमर को मोड़ना पड़ता है, जिससे पीठ पर जोर पड़ता है। यह उन लोगों के लिए सही नहीं है, जिन्हें कमर दर्द की समस्या है।
सिट-अप्स: इस एक्सरसाइज को करते समय कमर पर जोर पड़ता है, जिससे दर्द और बढ़ सकता है। इसकी जगह हल्की स्ट्रेचिंग करें।
स्ट्रेट लेग रेज: इस एक्सरसाइज में पैरों को सीधा ऊपर उठाना होता है। यह कमर पर ज्यादा दबाव डाल सकता है, जिससे दर्द बढ़ सकता है। इसलिए आप इस एक्सरसाइज को करने से बचें।