हम सभी जानते हैं कि शादी का फंक्शन लंबा चलता है और हील्स अगर कंफर्टेबल न हों तो मजा किरकिरा हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके पैर दर्द से नहीं, बल्कि खुशी से झूमें तो हील्स खरीदते समय इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें।
हील की ऊंचाई सही हो: शादी के दिन बहुत रीति-रिवाज होते है। इस समय बहुत ऊंची हील्स पहनने से आप जल्दी थक सकती हैं। अगर आपकी आदत हील्स पहने की नहीं हो तो 2-3 इंच की ब्लॉक या वेज हील बेस्ट रहेंगी।
साइज परफेक्ट हो: हील्स खरीदते समय साइज का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता हैं। छोटी या बड़ी हील्स आपके पैर में दर्द और छाले पैदा कर सकती हैं। इसलिए हमेशा सही फिटिंग की हील्स लें।
डिजाइन: पेंसिल हील्स खूबसूरत लगती हैं, लेकिन अगर आप बिना दर्द के एंजॉय करना चाहती हैं तो शादी में पहनने के लिए चौड़ी बेस वाली हील्स चुन सकती हैं।
कुशनिंग और सोल: शादी फंक्शन में आप सॉफ्ट कुशनिंग और नॉन-स्लिप सोल वाली हील्स चुनें। ऐसा करने से आप शादी के दिन लम्बे समय तक कंफर्टेबल फील कर सकती हैं।
पहले पहनकर देख लें: हील्स खरीदने से पहले आप याद से एक बार उसे पहनकर थोड़ा चल लें। अगर बैलेंस अच्छा लगे और चलने में आराम महसूस हो तभी आप उस हील्स को खरीदें।