लाइफस्टाइल

ये 7 देश खा जाते हैं सबसे ज्यादा चॉकलेट, जाने टॉप पर कौन ?| Top chocolate consuming countries


MEGHA ROY

12 January 2025

आजकल चॉकलेट के चाहने वाले सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोग भी इसे पसंद करते हैं।

ऐसे तो चॉकलेट दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय है, लेकिन कुछ देश ऐसे हैं जहां बसे ज्यादा चॉकलेट खाई जाती है, और इनमें से कौन सा देश टॉप स्थान पर है, आइए जानें।

स्विट्जरलैंड: चॉकलेट प्रेमियों में स्विट्जरलैंड सबसे आगे है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां क व्यक्ति हर साल करीब 8.8 किलोग्राम चॉकलेट खा जाता है।

जर्मनी: जर्मनी में चॉकलेट का सेवन बहुत अधिक होता है और यहां प्रति व्यक्ति 8.4 किलोग्राम चॉकलेट खाई जाती है। यह देश चॉकलेट उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी है।

स्वीडन: स्वीडन में चॉकलेट की खपत काफी ज्यादा है। यहां हर एक इंसान लगभग 8 किलोग्राम चॉकलेट खा जाता है और यह देश चॉकलेट के प्रति अपने प्यार के लिए जाना जाता है।

डेनमार्क: डेनमार्क भी चॉकलेट के सेवन में काफी आगे है। यहाँ हर कोई 7.5 किलोग्राम चॉकलेट खा जाता है हर साल और यह देश चॉकलेट प्रेमियों के लिए एक खास जगह है।

नॉर्वे: नॉर्वे में 2024 के आंकड़ों के अनुसार, यहां पर चॉकलेट की खपत लगभग 8 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है। यहां के लोग भी इसका भरपूर सेवन करते हैं।

यूनाइटेड किंगडम: यूनाइटेड किंगडम में लोग चॉकलेट का सेवन काफी ज्यादा करते हैं। यहां हर एक व्यक्ति 8.2 किलोग्राम चॉकलेट खा जाता है।

आयरलैंड: आयरलैंड में हर साल हर एक इंसान लगभग 8.3 किलोग्राम चॉकलेट खा जाता है।