लाइफस्टाइल

Underarms Smell: गर्मी में अंडरआर्म्स से आती है बदबू तो इन घरेलू उपायों पाएं समस्या का समाधान


Nisha Bharti

16 March 2025

गर्मी के मौसम में पसीना तो आता हैं, लेकिन अंडरआर्म्स की बदबू दूर करने के लिए ये उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल: इसमें एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे रातभर अंडरआर्म्स पर लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें।

फिटकरी: फिटकरी में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इसे घोलकर अंडरआर्म्स पर लगाएं और अच्छे से साफ कर लें।

नींबू: नींबू में मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टी पसीने की बदबू को खत्म करती है। इसे अंडरआर्म्स पर रगड़ें और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

आलू: आलू का रस त्वचा को ब्लीच करने और बदबू को कम करने में मदद करता है। इसे अंडरआर्म्स पर रगड़ लें और 15 मिनट बाद धो लें।

टमाटर का रस: टमाटर में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं यह बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। बदबू वाली जगह पर टमाटर का रस 10 मिनट के लिए लगाकर ठंडे पानी से धो लें।