लाइफस्टाइल

Valentine Day 2025: 10 देशों की लिस्ट जहां वैलेंटाइन डे पर पाबंदी है


MEGHA ROY

8 February 2025

फरवरी का महीना "Month of Love" कहा जाता है और इसका क्रेज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन ज्यादा रहता है।

लेकिन दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां वैलेंटाइन डे मनाना सख्त मना है।

सऊदी अरब में वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता है। यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कारणों से, वैलेंटाइन डे का सार्वजनिक उत्सव प्रतिबंधित है।

पाकिस्तान में भी वैलेंटाइन डे मनाना मना है, लेकिन कुछ लोग निजी तौर पर इसे मनाते हैं। सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाओं के कारण यह व्यापक रूप से मनाया नहीं जाता।

ईरान में भी सार्वजनिक रूप से वैलेंटाइन डे को मनाना मना है, लेकिन कुछ लोग इसे मनाते हैं।

इंडोनेशिया में कुछ लोग वैलेंटाइन डे मनाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से इसे प्रतिबंधित किया गया है।

मलेशिया जैसे देश में भी वैलेंटाइन डे मानना अवैध नहीं है। कुछ इस्लामी अधिकारी वैलेंटाइन डे के उत्सव को Discourage करते हैं।

ब्रुनेई में भी वैलेंटाइन डे के सार्वजनिक रूप में मनाने की अनुमति नहीं है क्योंकि इसे इस्लामी मूल्यों के खिलाफ माना जाता है।

कतर में भी सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से वैलेंटाइन डे का सार्वजनिक उत्सव यहां आम नहीं है।

सोमालिया में भी सांस्कृतिक और धार्मिक विश्वासों के कारण वैलेंटाइन डे नहीं मनाया जाता।

अफगानिस्तान में रूढ़िवादी सांस्कृतिक कारणों से वैलेंटाइन डे का उत्सव यहां आमतौर पर नहीं मनाया जाता।

मौरिटानिया में भी सांस्कृतिक और धार्मिक कारणों से वैलेंटाइन डे का सार्वजनिक उत्सव यहां दुर्लभ है।