अगर आप अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए एक शानदार और रॉयल बैकग्राउंड चाहते हैं तो जयपुर से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। यहां की हर लोकेशन अपनी कहानी कहती है और आपके फोटोज को ऐसा अंदाज देती है। जो हमेशा यादगार रहेगा।
हवा महल: हवा महल की रंगीन खिड़कियां और अनोखी वास्तुकला इसे बेहद खास बनाती हैं। यहां का हर फ्रेम इतना खूबसूरत है कि आपके प्री-वेडिंग फोटोशूट में चार चांद लग जाएंगे।
अल्बर्ट हॉल म्यूजियम: अगर आप अपने फोटोज को थोड़ा कलात्मक और ऐतिहासिक लुक देना चाहते हैं तो अल्बर्ट हॉल म्यूजियम परफेक्ट रहेगा। इसकी शानदार इमारत और आसपास के बगीचे आपके फोटोशूट के लिए एक शानदार बैकड्रॉप बनेंगे।
नाहरगढ़ किला: जयपुर के ऊपर बसे नाहरगढ़ किले से पूरे शहर का नजारा दिखता है। इस किले की ऐतिहासिक दीवारों के बीच फोटोशूट कराना न सिर्फ अनोखा अनुभव होगा, बल्कि आपके फोटोज में एक क्लासिक और रॉयल टच भी आएगा।
आमेर किला: आमेर किला अपनी भव्यता और इतिहास के लिए फेमस है। अगर आप अपने फोटोज में राजसी ठाट-बाट का फील चाहते हैं तो ये जगह बेस्ट है। यहां के शानदार दरवाजे, नक्काशीदार दीवारें और महलों का हर कोना आपके फोटोशूट को रॉयल टच देगा।
पन्ना मीणा का कुंड: अगर आप अपने फोटो थोड़े अलग एंगल से फोटो चाहते हैं तो पन्ना मीणा का कुंड बेस्ट है। यहां की सिमेट्रिकल सीढ़ियां और शांत माहौल हर तस्वीर को अलग लुक देंगे।
जल महल: मानसागर झील के बीच खड़ा जल महल किसी सपने से कम नहीं लगता। यहां का हर एंगल आपको ड्रीमी फोटोज देगा। खासकर सुबह या शाम के समय यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।