लाइफस्टाइल

Winter Cleaning Tips: सर्दियों में बर्तन धोने पर याद आती है नानी तो अपनाएं ये टिप्स


MEGHA ROY

3 December 2024

सर्दियों में बर्तन धोने से बचने के लिए खाना खाने के तुरंत बाद कोशिश करें बर्तन धो लें। इससे बर्तन में चिपकी हुई गंदगी और जमा जिद्दी तेल को हटाने से बचेंगे।

सर्दियों में लोग बर्तन धोने से कतराते हैं, इसलिए जितना हो सके उतने ही बर्तनों का इस्तेमाल करें। जरूरत से ज्यादा प्लेट, गिलास और कप न निकालें।

सर्दियों में बर्तन धोने से बचने के लिए एक बार में कई बर्तनों को धोने का प्रयास करें, ताकि गंदे बर्तन एक साथ धोकर पानी और समय की बचत हो।

सर्दियों में गुनगुने पानी से बर्तन धोएं, इससे आपके हाथ भी नहीं ठिठुरेंगे और बर्तन अच्छे से साफ होंगे। ठंडे पानी से बर्तन धोने से ग्रीस और चिपचिपापन खत्म नहीं हो पाता।

अगर बर्तन धोने का मन नहीं है, तो आप सिंक में पानी भरकर उसमें बर्तन रखें, ताकि तेल और गंदगी धुल जाए, जिससे बाद में धोने में आसानी होती है।

सर्दियों में बर्तन धोने के बाद उन्हें तुरंत सुखाना महत्वपूर्ण है। कपड़े से पोंछकर बर्तन अच्छे से सूखा लें, वरना नमी रहने से बर्तन जल्दी गंदे हो सकते हैं।