लाइफस्टाइल

Yoga For Healthy Mind And Body: मन और शरीर को तंदुरस्त रखने के लिए करें ये 5 योगासन


Nisha Bharti

9 March 2025

अगर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रखना चाहते हैं तो योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। योग न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि मन को भी शांत और मजबूत भी बनाता है।

ताड़ासन: शरीर स्वस्थ और मन को शांत रखने के लिए नियमित ताड़ासन करना चाहिए। इससे रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

अनुलोम-विलोम: इस प्राणायाम से तनाव कम होता है और फेफड़े मजबूत बनते हैं। यह शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है।

बालासन: यह आसन तनाव दूर करने और मन को शांत रखने में मदद करता है। इससे पीठ दर्द भी कम होता है।

भुजंगासन: यह योगासन पीठ दर्द और कमर के लिए फायदेमंद होते है। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस लेने की परेशानी दूर होती है।

वज्रासन: यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और गैस व एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाता है। इसे खाने के बाद करने से विशेष लाभ मिलता है।