लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।


Anand Shukla

12 October 2024

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा कि देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दशहरे की शुभेच्छा दी। उन्होंने लिखा कि सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व 'विजयादशमी' की सनातन समाज को हार्दिक बधाई!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विजयादशमी की बधाई दी। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए लिखा कि समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी।

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने लिखा कि आप समस्त स्नेहीजनों को असत्य पर सत्य, अन्याय पर न्याय, दुराचार पर सदाचार एवं असुरत्व पर देवत्व के विजय पर्व "विजयादशमी" की हार्दिक शुभकामनाएं।