लखनऊ

ये हैं लखनऊ के 5 फेमस बिरयानी रेस्‍टोरेंट…


Aman Pandey

22 September 2024

इदरीस की बिरयानी लखनऊ की सबसे प्रसिद्ध और पुरानी बिरयानी की दुकानों में से एक है। यहां का स्वाद 1968 से लोगों को लुभाता आ रहा है। खासतौर पर मटन बिरयानी के लिए जाना जाता है। पता: पाटनाला, चौक, लखनऊ।

वाहिद बिरयानी के रेस्टोरेंट को लखनऊ की सबसे फेमस बिरयानी दुकानों में गिना जाता है। यहाँ की बिरयानी मसालेदार और अरबी स्वाद से भरपूर होती है। पता: अमीनाबाद, लखनऊ।

दिलाराम बिरयानी के यहां आपको नॉन-वेज बिरयानी के बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। चिकन और मटन बिरयानी के अलावा यहां का माहौल और क्वालिटी दोनों खास हैं। पता: हजरतगंज, लखनऊ

तुंदे कबाबी बिरयानी के साथ कबाब का स्वाद लेने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां की बिरयानी और गलौटी कबाब का कॉम्बिनेशन काफी लोकप्रिय है। पता: अमीनाबाद और हज़रतगंज, लखनऊ

अगर आप सस्ती और स्वादिष्ट बिरयानी ढूंढ रहे हैं, तो रहमत बिरयानी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहाँ का स्वाद खासकर मटन बिरयानी के लिए मशहूर हैं। पता: चौक, लखनऊ।

यह सारे रेस्टोरेंट अपने अनूठे स्वाद और बिरयानी के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां आपको लखनऊ की असली नबाबी खानपान का अनुभव मिलेगा।