उत्तर प्रदेश की लखनऊ में खजांची यादव का आठवां जन्मदिन मनाया गया।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस दौरान मौजूद रहे।
सपा कार्यालय में हर साल खजांची का जन्मदिन मनाया जाता है।
खजांची यादव का जन्म 2016 में नोटबंदी के दौरान हुआ था।
अखिलेश ने खजांची यादव को लड्डू खिलाया और उसे साइकिल भेंट की।