महासमुंद

छत्तीसगढ़ में हीट स्ट्रोक का बढ़ गया खतरा


Shradha Jaiswal

18 March 2025

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू (हीट वेव) का खतरा भी बढ़ गया है। महासमुंद जिले में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है।

जब वातावरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 फैरेनहाइट) या उससे अधिक हो जाता है तो इसे हीट वेव या लू कहा जाता है।

लू लगने पर प्राथमिक उपचार के लिए मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। उसे अधिक मात्रा में पानी और पेय पदार्थ दें। जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि।