मथुरा

नींद अधिक आती है तो प्रेमानंद महाराज के इन उपायों को करें फॉलो


Aman Pandey

13 November 2024

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ज्यादा सोने वाला तेज विहीन हो जाता है उसमें उत्साह कम हो जाता है। स्फूर्ति नहीं रहती है, इसलिए नींद कम लेनी चाहिए।

Premanand Maharaj का मानना है कि सोने और जागने का हमें स्वतः समय निर्धारित करना होगा। शरीर को एक नियमित चक्र में ढालने से इसमें सुधार होगा। ऐसा करके हम अपने जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि कम खाना, कम बोलना, कम सोना, इसलिए जरूरी है क्योंकि ज्यादा खाना प्रमाद बन जाता है, ज्यादा सोना जीवन बर्बाद और ज्यादा बोलना मतलब अपराध।

प्रेमानंद महाराज मन की शुद्धि के साथ ही सेहत को बेहद जरूरी मानते हैं और इसलिए वह कम सोने और कम खाने की सलाह देते हैं। कई बार वह जंक फूड को न खाने के बारे में भी बता चुके हैं।

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमारे आत्मा और शरीर की शक्ति बहुत अधिक होती है। हमें आंतरिक शक्ति को पहचानने की जरूरत है। आत्म चिंतन और ध्यान के माध्यम से आंतरिक शक्ति को पहचान सकते हैं। ऐसा करने से नींद की जरूरत को संतुलित किया जा सकता है।

अधिक पानी का सेवन करने से थकान और सुस्ती दूर होती है। इसके साथ ही शरीर का एनर्जी लेवल मेंटेन रहता है। हमेशा ताजगी का एहसास होता है। महाराज की सलाह है कि दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।