मथुरा

क्या है प्रेमानंद महाराज का असली नाम? जानें संत बनने तक का सफर


Sanjana Singh

19 September 2024

वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज का जन्म यूपी के कानपुर के सरसौल गांव में हुआ था।

प्रेमानंद महाराज के बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था।

महज 13 साल की उम्र में अपना घर छोड़ कर चले गए। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मचर्य शुरू कर दिया था। सन्यासी जीवन की शुरुआत में प्रेमानंद महाराज का नाम आरयन ब्रह्मचारी रखा गया था।

संन्यासी बनने के लिए ही प्रेमानंद महाराज ने घर का त्याग किया था। इसके बाद वह वाराणसी आकर अपना जीवन बिताने लगे।

फिलहाल, प्रेमानंद महाराज वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में रह रहे हैं।