राष्ट्रीय

बीएमडब्ल्यू मोटोराड ने भारतीय बाजार में बवाल मचा दिया है। लग्जरी ऑटोमेकर ने 2 शानदार बाइक को मार्केट में उतारा है।


Akash Sharma

18 September 2024

F 900 GS और F 900 GS Adventure ये दोनों बाइक लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।

F 900 GS Adventure को पहाड़ी इलाके में चलाने के मुताबिक तैयार किया गया है। F 900 GS और F 900 GS Adventure दोनों ही मॉडल ही Off-Road और Touring फीचर से लैस हैं।

बीएमडब्ल्यू F 900 GS में एक 6.5-इंच की TFT टचस्क्रीन लगी मिलेगी, जिसमें बाइक से जुड़ी सभी जानकारी तो मिलेंगी ही, साथ ही नेविगेशन का फीचर भी दिया जाएगा।

BMW इंडिया CEO विक्रम पावाह ने नई बाइक को लेकर कहा कि ये perfect endures है। इन बाइक्स को पूरी  तरह से विदेश में तैयार करके लाया गया है।

नई BMW F 900 GS की  एक्स-शोरूम प्राइस 13.75 लाख रुपये है। BMW F 900 GS Adventure की एक्स-शोरूम कीमत 14.75 लाख रुपये है।