बिहार में नालंदा के राजगीर में अद्भुत ग्लास ब्रिज बना है।
इस पर चलना ऐसा लगता है हवा में हों।
ग्लास ब्रिज से नीचे देखने पर खुद को आकाश में पाएंगे।
इस पर एक साथ करीब 40 लोग चल सकते है।
इसकी जमीन से ऊंचाई 200 फीट और चौड़ाई 6 फीट है।
इसको चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर तैयार किया है।
राजगीर ग्लास ब्रिज पहाड़ की वादियों से घिरा है।