हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से हुई भारी बारिश में एक की मौत हो गई।
तूफान और तेज बारिश से पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र और गुजरात में 8 लोगों की मौत हो गई।
IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सड़कों पर पानी भर गया और ट्रैफिक जाम हो गया।
पुणे में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा रद्द करनी पड़ी।
चेन्नई और ओडिशा में भी कुछ इलाकों में दो दिन से बारिश हो रही है।