राष्ट्रीय

Namo Bharat Train: अब दिल्ली दूर नहीं, मेरठ से महज 35 मिनट में पहुंच जाएंगे राष्ट्रीय राजधानी, जानें किराया


Ashib Khan

6 January 2025

मेरठ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब महज 35 मिनट में दिल्ली का सफर तय किया जाएगा।

नमो भारत ट्रेन से आनंद विहार से मेरठ साउथ तक 35 मिनट व न्यू अशोक नगर से मेरठ तक 40 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।  वहीं हर 15 मिनट पर दोनों तरफ से ट्रेन मिलेगी।

Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ किरायादिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का किराया 150 रुपये और आनंद विहार से 130 रुपये किराया होगा।

दिल्ली-मेरठ किराया प्रीमियम कोचयदि आप प्रीमियम कोच में सफर कर रहे हैं तो न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक 225 रुपये और आनंद विहार से मेरठ साउथ तक का 195 रुपये किराया होगा।

Namo Bharat Train Speedनमो भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है।

नमो भारत ट्रेन में महिलाओं के लिए एक कोच हैं। जबकि अन्य डिब्बों में महिलाओं, बुजुर्गों और विकलां व्यक्तियों के लिए सीटें निर्धारित है।

नमो भारत ट्रेन में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की भी सुविधा होगी। साथ ही यात्रियों की सहायता के लिए अटेंडर भी मौजूद रहेंगे।

इमरजेंसी सेवा के लिए हर कोच के अंदर और प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजों पर पैनिक बटन भी है।

नमो भारत ट्रेन सुविधाओं से लैस है, जिसमें एयर कंडीशनिंग, Wi-Fi और CCTV कैमरे शामिल हैं।