भारत विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं से समृद्ध देश है।
असली भारत की पहचान इसके गांवों से होती है, जहां भारत की मूल संस्कृति बसती है।
क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे छोटा गांव कौन-सा है।
भारत का सबसे छोटा गांव अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमेय ज़िले के लॉन्गडिंग कोलिंग (पिप्सोरांग) सर्कल में स्थित 'हा' गांव है।
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, इस गांव में 58 परिवार थे और यहां की कुल आबादी 289 थी।
इनमे 138 पुरुष और 189 महिलाएं शामिल थीं।
इस गांव की साक्षरता दर 31.60 फीसदी दर्ज की गई थी।