राष्ट्रीय

कौन हैं अब्दुल रहीम राथर, जो जम्मू कश्मीर विधानसभा के बने अध्यक्ष


Ashib Khan

4 November 2024

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सत्र का आज पहला दिन था। आज ही स्पीकर का चुनाव हुआ।

अब्दुल रहीम राथर को जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

अब्दुल रहीम राथर नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता हैं।

वो चरार-ए-शरीफ से सातवीं बार विधायक बने हैं।

राथर ने सातवीं बार विधायक बनकर रिकॉर्ड बनाया है।

राथर चरार-ए-शरीफ क्षेत्र से 1977 में पहली बार विधायक चुने गए थे।

अब्दुल रहीम राथर इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

राथर जम्मू कश्मीर के वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

राथर के पास सदन की कार्यवाही का अच्छा अनुभव है।