समाचार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 93 बाघों की मौत


Avantika Pandey

5 November 2024

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीतें दिनों 10 हाथियों की संदिग्ध मौत ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है।

लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि बांधवगढ़ की जमीन सिर्फ हाथियों के खून से ही नहीं रंगी है, बल्कि यहां कई बाघों ने भी दम तोड़ा है।

एनटीसीए द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार अकेले बांधवगढ़ में पिछले तीन सालों में 93 बाघों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा साल 2023 में पेश किए गए आकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के कुल 6 टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या 259 थी, जबकि अकेले बांधवगढ़ में 165 बाघ पाए गए थे।

बात अगर इसी साल की करें तो आकड़ें बताते है कि देशभर में टिगर्स के लिए मशहूर एमपी के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 1 दर्जन बाघों ने अपनी जान गवाई है।

वहीँ 2021 से 2024 तक में 93 टाइगर की मौत हो चुकि है।