आज भारत समेत दुनियाभर में विश्व शौचालय दिवस बड़े उत्साह से लोग मना रहे है। यही उत्साह मध्य प्रदेश के इंदौर में भी देखने को मिल रहा है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में इस खास दिन के मौके पर 'सेल्फी विथ शौचालय' का क्रेज दिखाई दे रहा है। दरअसल शहर में सेल्फी विथ शौचालय थीम बेस्ड शौचालय सुपर स्पॉट अभियान का आयोजन किया गया है।
इसमें इंदौर के पब्लिक टॉयलेट के सामने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। ऐसा करने के पीछे की वजह ये है कि लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सके।
सरकार ने रात 8 बजे तक 1 लाख सेल्फी पोस्ट करने का लक्ष्य तय किया है।
सुबह 11 बजे तक 30 हजार सेल्फी शहरवासियों ने ली है।
शौचालय सुपर स्पॉट अभियान के तहत इंदौर शहर के लगभग 700 से अधिक टॉयलेट में सफाई व्यवस्था का ध्यान रखा गया है।