पेंच टाइगर रिजर्व(Pench Tiger Reserve) के खवासा बफर जोन में करंट लगाकर बाघिन का शिकार(Electric Current to tigress) किया।11 केवी विद्युत लाइन के पास करंट से मारने के प्रमाण खूंटियां और तार मिले हैं।
वन्यप्राणी विशेषज्ञ आरके दीक्षित का कहना है कि करंट से शिकार का चलन पुराना है। शिकारी ग्रामीणों को रुपए का लालच देकर फंसाते हैं। जादू-टोने के शक में भी शिकार किया जाता है।देखें अब तक कितने बाघों ने तोड़ा दम....
साल 2021 में मध्यप्रदेश में कुल 41 बाघों ने दम तोड़ा था।
साल 2022 में 34 बाघों की मौत हुई थी।
साल 2023 में 43 बाघों की मौत हुई
वहीँ पिछले साल 2024 में कुल 51 बाघ की जान गई।