CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अधिकतम तापमान एक बार फिर से 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है।
मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है।
दो दिन पूर्व अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर था। पांच डिग्री तापमान और बढ़ गया है।
गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। आने वाले दिनों में सूरज के तेवर तल्ख होंगे। दिन में तेज गर्मी पड़ेगी।