newsupdate

रायपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 12 से 14 जनवरी तक किया जाएगा।


Love Sonkar

9 January 2025

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में युवा दिखाएंगे 13 विधाओं में अपनी प्रतिभा।

इस महोत्सव में 13 प्रकार की विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

युवा महोत्सव में जिला और ब्लॉक स्तर पर हुए युवा उत्सव के विजेताओं को इस राज्य स्तरीय आयोजन में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, अन्य विधा में रॉकबैंड भी शामिल रहेगा।

युवा महोत्सव के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।