पत्रिका प्लस

CM विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया ग्राम में स्थित दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।


Khyati Parihar

7 April 2025

इस शुभ अवसर पर उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवारजनों के साथ देवी माँ का विधिवत पूजन की।

साय ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

इस अवसर पर पारंपरिक श्रद्धा और स्नेहभाव के साथ नन्हीं कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

CM साय ने कहा कि कन्याओं का पूजन एवं सम्मान, हमारी सांस्कृतिक जड़ों को संजोने के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे राष्ट्रीय अभियान को भी जीवंत करता है।

यह संदेश देता है कि बालिकाएं केवल परिवार की नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की भी आधारशिला हैं।

CG News: उनका सम्मान, संरक्षण और सशक्तिकरण ही राष्ट्र के विकास के संकल्प को पूर्णता प्रदान करता है।